प्रदेश के मुख़्यमंत्री ने वीडियो कालिग के जरिये मनरेगा मजदूर सावित्री से की बात


सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे पथरदेवा ब्लाक के मुसहर बहुल ग्राम मलवाबर निवासी मनरेगा जाबकार्ड धारक सावित्री देवी के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। जैसे ही उसने रिसीव किया, आवाज आई, हैलो, मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोल रहा हूं। सावित्री को तो पहले समझ ही नहीं आया लेकिन पास खड़े घर वालों ने बताया कि अरे, मुख्यमत्री जी बोल रहे हैं, सावित्री ने प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने गांव की साफ-सफाई, मजदूरी व राशन वितरण के बारे में पूछा। बोले, खाते में पैसा भेज दिया हूं, मिला या नहीं। सावित्री बोली पैसा खाता में आ गइल बा। सावित्री को साल में 98 दिन काम मिला है। 84 दिन का भुगतान पहले हो चुका है। शेष 14 दिन के 2548 रुपये बकाया थे, जिसे खाते में भेजा गया है।


जिले में 78299 श्रमिकों के खाते में करीब 6.80 करोड़ रुपये सीधे मुख्यमंत्री ने भेजा है। इसमें पहले बकाया और वर्तमान मजदूरी शामिल है। प्रदेश में पांच जनपदों में सीएम ने श्रमिकों से बात की है। उसमें देवरिया भी शामिल है।


-गजेंद्र कुमार तिवारी, उपायुक्त- श्रम रोजगार